















पांच-पांच लाख रुपये के दो आकाशदीप अलंकरण
एक-एक लाख के पांच अन्य सम्मान
नई दिल्ली। भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में दिए जाने वाले अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए नामांकन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। शब्द सम्मान-2026 के लिए आवेदन व नामांकन 30 सितंबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों के सफर का यह आठवां क्रम होगा।किसी रचनाकार के समग्र अवदान और अनवरत रचनाधर्मिता के लिए दिए जाने वाले शिखर सम्मान आकाशदीप के तहत हिंदी भाषा और एक अन्य भारतीय भाषा के सर्जक को पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।
वर्ष की श्रेष्ठ कृतियों के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि के साथ पांच अन्य सम्मान... (थाप) लेखक की पहली कृति के लिए, (छाप) कविता, कथा व गैर-कथा श्रेणियों में तीन सम्मान और (भाषा बंधु) हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में पारस्परिक अनुवाद के लिए।
इस वर्ष छाप (कथा) में उपन्यास को विचारार्थ लिया जाएगा। थाप (प्रथम प्रकाशित कृति) के तहत कथा वर्ग (कहानी संग्रह/ उपन्यास) को विचारार्थ लिया जाएगा। श्रेष्ठ कृतियों का चयन अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल करेगा।
आकाशदीप अलंकरण से अब तक प्रख्यात साहित्य मनीषी डॉ. नामवर सिंह, गिरीश कारनाड, ज्ञानरंजन, भालचंद्र नेमाड़े, विश्वनाथ त्रिपाठी, शंख घोष, शेखर जोशी, प्रतिभा राय, विनोद कुमार शुक्ल, एमटी वासुदेव नायर, गोविन्द मिश्र, सितांशु यशश्चंद्र, ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी अलंकृत किए जा चुके हैं।
30 सितंबर तक भेज सकते हैं प्रस्ताव व अनुशंसाएं
शब्द सम्मान के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। श्रेष्ठ कृतियों की प्रकाशन अवधि वर्ष 2025 है।
प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ संयोजक, अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर 30 सितंबर, 2026 तक पहुंच जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है।
















हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।